पटना : बिहार राज्य परिषद भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक 26, 27 एवं 28 जुलाई तक चला। जिसका आज समापन हो गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव का. अमरजीत कौर एवं का. सत्य नारायण सिंह संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि 17वीं लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व चुनाव लड़ा गया, मोदी जी देश को गरीबी की ओर धकेलना चाहते है। श्री सिंह ने कहा कि बख्तियारपुर, दानापुर और धरौंधा तीन सीटों पर विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद का चुनाव मुजफ्फरपुर, पटना और दरभंगा में लड़ा जायेगा। 9 अगस्त को अंग्रेज भारत छोड़ो दिवस का 80वां साल हो रहा है जहां अगस्त महीने में कार्यक्रम किया जायेगा।
नेताओं ने एक बार फिर मोदी के नेतृत्व में भाजपा की एनडीए सरकार के गठन को देश के प्रगतिशील आवाम, देश की धन सम्पदा, बहुलतावादी संस्कृति, विभिन्न आस्थाओं को मानने वालों को धर्मनिरपेक्षता के विचारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व विभिन्न राजनैतिक विचारों को रखने के अधिकार को एक बहुत बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि आरएसएस व भाजपा की चुनावी रणनीति, अपार धन का प्रयोग, राष्ट्रवाद की भावनाओं को उभार कर तथा लोगों के भाईचारे को खतरे में डालकर धु्रवीकरण के रास्ते नफरत के वातावरण को फैलाते हुए आगे बढ़ी।


Download Android App
Download iOS App



