बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के अगले ही दिन वारदात की घटनाएं सामने आयी हैं। पहली घटना राजधानी पटना में हुई है, जहां आज सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने पूर्व मुखिया संजय वर्मा को दुल्हिन बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
संजय वर्मा रोजाना की तरह रविवार सुबह भी कुछ लोगों के साथ गांव के बाहर टहल रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उनपर हमला कर दिया। उन्हें एक गोली पीठ और दूसरी सर में लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के कारणों का फिलहाल पता पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
सीवान में शख्स को गोलियों से भूना
वहीं सीवान में हुई हत्या की दूसरी वारदात में अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स को गोलियों से भून डाला। घटना सीवान के नौतन थाना क्षेत्र के ए कलाम टोला की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक का नाम दिनेश यादव है जो पचलखी बाजार से अपने घर वापस लौट रहा था तभी घात लगाए अपराधियों ने एकलाम टोला के समीप उसे गोलियों से भून डाला। इस घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत जिले के वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी।


Download Android App
Download iOS App



