धूप से तपेगी दिल्ली, पहाड़ों में हल्की बारिश से बदलेगा मिजाज, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Latest Weather Today

Delhi Latest Weather Today: मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है और दिल्ली में मार्च के महीने में ही मई की गर्मी का एहसास होने लगा है। दोपहर के समय तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया है लेकिन हल्की हवाओं ने राहत दिलाई है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह हल्की ठंडक महसूस होगी, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ेगा। धूप तेज रहेगी। वहीं पहाड़ों में भी अब बर्फबारी का दौर खत्म होने वाला है कुछ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है वहीं कुछ राज्यों में मौसम साफ बना रहेगा। जानते है आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा।

Delhi Latest Weather Today

Delhi Latest Weather Today
Delhi Latest Weather Today

दिल्ली में गर्मी के तेवर दिन प्रतिदिन बढेंगे और अगले कुछ दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बारिश की कोई भी संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है। तापमान बढ़ने से गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है साथ ही हवा ना चलने के कारण वायु की गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। दिल्ली में मार्च के महीने में ही अप्रैल-मई की गर्मी का एहसास होने लगा है।

Uttarakhand Weather Today

उत्तराखंड में अब बर्फबारी का दौर खत्म होने वाला है और आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य में बारिश की संभावना नहीं है लेकिन 8 मार्च से 11 मार्च तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी में आज बादल छाए रह सकते है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

Bihar Weather Today: बिहार में आज का मौसम

Delhi Latest Weather Today
Delhi Latest Weather Today

बिहार में भी आज मौसम साफ रहेगा लेकिन कुछ जगह घने बादल छाए रहने का अनुमान है। आज राज्य में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन 11 मार्च को भारी बारिश का अनुमान लगाया है। आज बिहार में बारिश की बहुत कम संभावना है वहीं पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया में 11 मार्च को बारिश हो सकती है।

ALSO READ: Holi से पहले IMD का अलर्ट, इन राज्यों में तेज हवा तो यहां पड़ेगी झुलसाने वाली गर्मी; 5 राज्यों के लिए चेतावनी जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।