पटना : बिहार में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा एक पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी का वीडियो सामने आया था। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तुरंत शोकॉज नोटिस और जांच के आदेश दे दिए है। जांच कार्य प्रभावित न हो इसके लिए अधिकारी को वहां से हटा भी दिया गया था। मंत्री कुमार ने कहा कि हम लोग जांच रिपोर्ट का इन्तजार कर रहे थे। जांच रिपोर्ट आते ही आज तुरन्त अररिया के तत्कालीन जिला कृषि पदाधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।
मंत्री ने कहा कि कोरोना वॉरियर्स का सम्मान हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस संक्रमण के काल में अपने परिवार और अपने जान की परवाह किये बिना निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे प्रत्येक कर्मी चाहे वह छोटे पद पर हो या बड़े पद पर हो सबका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेवारी भी है और हमारा धर्म भी है। ऐसे योद्धाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले किसी भी शक्स को बक्शा नहीं जायेगा चाहे वह कितने भी बड़े पद पर हो।
डॉ. कुमार ने कहा कि हम विभाग के किसी भी पदाधिकारी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे लेकिन अगर कोई भी व्यक्ति आम जनता के मान-सम्मान के प्रति अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना एवं अनुशासन का ख्याल नहीं करता है तो बख्शा नहीं जायेगा। दुखद है कि कुछ लोग विभागीय कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं को समझे बिना राजनीति करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



