बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इसके साथ ही राज्य की स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में अब सहमति बनती दिख रही है।
दिल्ली से पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री यादव शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि दोनो नेताओं के बीच करीब एक घंटे चली वार्ता में कई मुद्दों पर बात हुई। इस दौरान बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल और उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री आवास से निकलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि विधान परिषद चुनाव में सीटों को लेकर एनडीए में सहमति बन गई है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पहले भी कोई विवाद नहीं था, विमर्श चल रहा था, अब उस पर सहमति बन गई है। इस बीच, कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इसको लेकर आज घोषणा हो जाएगी।
बिहार: BJP के बागियों की घर वापसी का सिलसिला जारी, जायसवाल बोले- नेताओं को हुआ गलती का अहसास
बिहार एनडीए के घटक दलों की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे पटना में होगी। उप मुख्यमंत्री प्रसाद ने मीडिया से कहा कि सहमति पहले ही बन गई थी, आज मुख्यमंत्री से मिलकर हम लोगों ने विचार विमर्श किया है। सहयोगी दलों के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। सभी बातें प्रेस कांफ्रेंस में बता दी जाएंगी।


Download Android App
Download iOS App



