नीतीश कुमार के काबीना में इन दो कांग्रेस नेताओं की एंट्री, 24 जुलाई को हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

Summary :

आज कल बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा की जा रही है. आगामी चुनावों का ध्यान रखते हुए नीतीश कुमार की सरकार में कई नए लोगों को काबीना में एंट्री मिलने की संभावना जताई जा रही है. बता दें की 24 जुलित को बिहार में नितीश कुमार की केबिनेट का विस्तार हो सकता है.

2024 के लोकसभा चुनावों में बिहार सरकार नीतीश  कुमार जी तोड़ मेहनत करते हुए नज़र आ रहे हैं. जहां 23 जून 2023 के दिन बिहार की भूमि में ही विपक्षी दलों की महा बैठक हुई थी, वहीँ आज कल बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा की जा रही है. आगामी चुनावों का ध्यान रखते हुए नीतीश  कुमार की सरकार में कई नए लोगों को काबीना में एंट्री मिलने की संभावना जताई जा रही है. बता दें की 24 जुलित को बिहार में नितीश कुमार की केबिनेट का विस्तार हो सकता है.  

कांग्रेस पहले ही कर चुकी है फैसला 
नीतीश  कुमार की इस मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कई संभावनाएं जताई जा रही है. जिसमें लालू प्रसाद के नेतृत्व वाली राष्ट्रिय जनता दल के दो और कांग्रेस से अन्य 2 नेता शपथ ग्रहण कर सकते हैं. साथ ही बिहार में कांग्रेस के नेता चरण दास सीएम नीतीश कुमार से मुलाक़ात करेंगे. लेकिन अब सवाल ये है की क्या कांग्रेस से चरण दास ही बिहार में होने वाली मंत्रिमंडल विस्तार शपथ ग्रहण करेंगे? तो आपको बता दें की चरण दास नहीं बल्कि नीतीश कुमार के काबीना में कांग्रेस से आफाक अहमद और मुरारी गौतम मंत्री पद का शपथ ग्रहण करेंगे. 
इस वजह से होगी कांग्रेस नेताओं की एंट्री 
गौरतलब ये है की CM नीतीश कुमार से मुलाकात करने से पहले ही कांग्रेस अपने दो नए चेहरों का फैसला कर चुकी है. की किसकी नीतीश सरकार की होने वाली बिहार मंत्री मंडल के विस्तार में एंट्री होगी? बता दें की सीएम से भक्त चरण दास की मुलाकात करते वक़्त वहाँ प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद  मौजूद हो सकते हैं. नए चेहरों की इसीलिए भी एंट्री हो रही है क्योंकि इससे पहले राजद कोटे से मंत्री कार्तिक कुमार और सुधाकर सिंह दोनों ही इस्तीफा दे चुके हैं. 

Desk Team