बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए 4 जगहों पर चुनावी दौरा किया इस दौरान सीएम ने कहा कि अगर वो फिर से सत्ता में लौटते हैं तो हर 8-10 पंचायतों पर एक पशु अस्पताल बनाएंगे। प्रखंड के पैरा मटिहाना मिडिल स्कूल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों के शासन में बिहार में कानून का राज्य स्थापित कर न्याय के साथ विकास किया।
पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था कर महिला सशक्तीकरण की दिशा में सशक्त प्रयास किया गया। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के तहत राज्य सरकार के सेवाओं में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण, जिविका के माध्यम से प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा स्वंय सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने, पोषक और सायकिल योजना लागू कर लड़कियों को स्कूली शिक्षा के प्रति आकर्षित किया गया। अगर दुबारा मौका मिलेगा तो हम किसानों की पानी की समस्या का भी निवारण करेंगे।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिहार में प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधा को बेहतर बनाने के लिए हर घर के नल में जल को पहुंचाया है। गलियों को पक्का किया गया कौशल विकास के तहत युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ा गया जो कि आज की जरूरत है। बिहार में मेडिकल, इंजीनियरिंग आईटीआई जैसे शिक्षण संस्थानों की स्थापना शिक्षा के लिए अन्य प्रदेशों में पलायन करने वाले युवाओं को अपने प्रदेश यहां तक कि अपने जिले में पढ़ने की व्यवस्था की गई है।


Download Android App
Download iOS App



