राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर किए गए पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) चौतरफा कांग्रेस (Congress) पर हमलवार है। आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर पोस्ट करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी ज़ोरदार हमला बोला।
कांग्रेस के पोस्ट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी 7 जन्म लेंगे तब भी RSS की बराबरी नहीं कर पाएंगे। RSS का एक-एक स्वयंसेवक भारत माता की वैभव के लिए जीता है। RSS भारत के संस्कार और संस्कृति का ध्वज वाहक है। वे जितना जलेंगे संघ उतना ही सांस्कृतिक फैलाव करेगा।
जो अपने बल पर सरकार नहीं बना पाए, वो बनने चले हैं PM मटेरियल
बिहार के मुख्यमंत्री पर हमलावर होते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश बाबू कह रहे हैं कि मुझे नरेंद्र मोदी को हराना है। नीतीश कुमार एक अच्छे मुख्यमंत्री तो बन नहीं पाए। जो व्यक्ति 17 साल किसी राज्य का मुख्यमंत्री रहे पर अपने बल पर सरकार ना बनाए पाए और वो प्रधानमंत्री मटेरियल बनने चले।
राहुल गांधी क्या आप इस देश में हिंसा चाहते हैं? RSS की ड्रेस वाली तस्वीर पर बोले संबित पात्रा
दरअसल, कांग्रेस ने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट से जारी पोस्ट में बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘देश को नफरत की बेड़ियों से मुक्त करना और बीजेपी-आरएसएस द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई करना। कदम दर कदम हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।’ कांग्रेस की इस पोस्ट को लेकर बीजेपी हमलावर है।


Download Android App
Download iOS App



