पटना : प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एंव समाजसेवी सयैद इफ्तेखार अहमद उर्फ पप्पू ने कमलनाथ को मध्य प्रदेश, अशोक गहलोत को राजस्थान का मुख्यमंत्री एवं सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री बनने पर बधाई देकर कहा कि इन राज्यों में कांग्रेस की जीत सत्यता की जीत है। अब देश में जुमलेबाजी नहीं चलने वाली है। कांग्रेस की सरकार बनने से इन राज्यों में विकास होगी। उन्होंने राफेल सौदे का जिक्र कर कहा कि भाजपा को राफेल सौदे का जेपीसी जांच के लिए तैयार होना चाहिए।
राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने कांग्रेस के स्टैण्ड को सही बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग गोपनीयता भंग करने का नहीं बल्कि मूल्य बताने की थी। भाजपा राफेल सौदे को स्पष्ट नहीं कर रहा था। इसकी जानकारी फ्रांस से मिल रही थी। 526 करोड़ का सौदा 1670 करोड़ में तय हुआ जो रिलायंस से जुडऩा था कि नहीं इसे स्पष्ट करना चाहिए था। दस दिन पहले बनी कंपनी को क्यों करार मिला। भाजपा को सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के बाद जेपीसी जांच से घबराना नहीं चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



