पटना, (पंजाब केसरी) : कांग्रेस कमिटी के संगठन प्रभारी ब्रजेश कुमार पाण्डेय एवं कांग्रेस नेता ललन कुमार संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा कि की पिछले कई महीनों से अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट हुई है यह पिछले दशक में सबसे कम स्तर पर चली गई है लेकिन निरंकुश, निर्दयी और संवेदनहीन सरकार इस महामारी में जनता के साथ लूट कर रही है । कोरोना से आई आर्थिक मुसीबत में पूरी दुनिया की सरकार अपनी जनता की जेब में पैसा डाल रही है मगर केंद्र की भाजपा सरकार टैक्स बढाकर मुनाफाखोरी कर रही है ।

यह कदम आर्थिक राजद्रोह जैसा है कोरोना वायरस से जारी लड़ाई हमारे करोड़ों भाई बहनों के लिए आर्थिक कठिनाई का कारण बन रही है इस समय कीमतें कम करने के बजाए पेट्रोल पर रू10 और डीजल पर रू13 प्रति लीटर टैक्स बढ़ाने का सरकार का फैसला अनुचित है । भाजपा सरकार बार-बार उत्पाद शुल्क बढ़ाकर सारा पैसा अपने सूटकेस में भर रही जो पैसा जमा हो रहा है । आज खरीफ की खेती शुरु होने वाली है पहले से ही ओलवृष्टी,आंधी,वर्षा और लॉकडाउन से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के लिए डीजल की कीमत कम नहीं होने से किसानों के ऊपर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा,आज पूरे एशिया मे भारत मे डीजल और पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है।


Download Android App
Download iOS App



