सुल्तानगंज , (पंजाब केसरी) : काग्रेस नेता सह सुल्तानगंज के विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी ललन कुमार ने केन्द्र सरकार के अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए कहा है कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलबार कर रही है। इसलिए युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस आलाकमान श्रीमती सोनिया गांधी जी व राहुल गांधी जी के निर्देश पर अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सत्याग्रह आंदोलन कर अग्निपथ योजना को वापस लेने की सरकार से मांग किया है और कहा है कृषि कानून की तरह सरकार इस योजना को भी फौरन वापस ले।
कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा है कि देश में मंहगाई व बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ रही जनता बेहाल है और सरकार तरह-तरह के हथकंडा अपना कर लोगों का ध्यान मुद्दा से भटका रही है और जनता की आवाज उठाने वालों को केन्द्रीय ऐजेंसियों के द्वारा वेवजह परेशान किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा है केन्द्र व राज्य की डबल ईंजन की सरकार हर मोर्च पर फेल है यह सरकार निकम्मी है, दलित विरोधी है, युवा विरोधी है, किसान- मजदूर विरोधी है। इस भ्रष्ट सरकार को उखाड फेकने के लिए काँग्रेस पार्टी निरन्तर सत्याग्रह आंदोलन करेगी।


Download Android App
Download iOS App



