पटना पंजाब केसरी: बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार के रवैये पर निशाना साधा है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार अति पिछड़ों को बरगला रहे हैं उनके मान- सम्मान के साथ खेल रहे हैं।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से नगर निकाय चुनाव को लेकर हाई कोर्ट में रिव्यू फाइल करने के फैसले पर सम्राट चौधरी ने उन पर कड़ा प्रहार किया है और पूछा है कि
बिहार सरकार तो हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा रही थी। फिर ये रिव्यू फाइल का करने का क्या मतलब है नीतीश जी?
सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस माननीय हाई कोर्ट ने नगर निकाय चुनाव की याचिका खारिज कर दी, नीतीश कुमार की हैसियत बता दी कि निर्वाचन आयोग पर आप दबाव बनाकर चुनाव नहीं करवा सकते, क्या वो कोर्ट राहत देगी ? नीतीश कुमार आखिर कोर्ट को समझते क्या है?
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश जी अब अति पिछड़ों को और मत बरगलाइए, अब आपका अति पिछड़ा विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया। आप जिस तरह से आंख मिचौलियों की खेल खेल रहे हैं और लोगों के आंख में धूल झोंक रहे हैं, अब आपकी मंशा को बिहार की जनता समझ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



