पटना ,(पंजाब केसरी): भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उपमुख्यमंत्रियों की आज दिल्ली में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी दिल्ली पहुंचीं। बैठक के पूर्व मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं समेत गरीबों एवं पिछड़े वर्गों के कल्याणार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक प्रत्येक 6 महीनों के अंतराल पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जे०पी० नड्डा के साथ आयोजित होती है। इस समीक्षा बैठक में सरकार की विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्यवयन को लेकर सभी पहलुओं का गंभीरता से आकलन किया जाता है, और यह जानने का प्रयास किया जाता है कि योजनाओं के लाभ की कितनी पहुंच लाभार्थियों तक सुनिश्चित हो पाई है।
रेणु देवी ने आगे कहा कि हर बार समीक्षोपरांत योजनाओं के सफल संचालन हेतु आगे की रणनीति तय की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, पिछड़ों एवं वंचितों के कल्याण को लेकर प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम पायदान के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को कटिबद्ध है।


Download Android App
Download iOS App



