पटना : वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन ललित सिंह ने सिंदुआरी गांव हत्या कांड की तीव्र भत्साना करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष सीबीआई से जांच कराई जाए। बिहार मे किसी खास जाति ने एक बार फिर 90के दशक में ले जाकर पीछे छोड़ दिया है उभरता बिहार, मरता भूमिहार की कहावते चरितार्थ हो रही है।
सिन्धुआरी कांड के दोषी अभियुक्त राकेश यादव के कॉल डिटेल जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्यमंत्री को आशा नहीं छोड़ना चाहिए भूमिहार समाज को अपने आप पर भरोसा रख एकजुट होकर स्वाभिमान की रक्षा करनी होगी क्योंकि हत्या कांड की जांच डीजीपी मुख्यमंत्री का इंतजार करते पर करेंगे।
उन्होंने कहा की भूमिहार समाज ने यूपीए एवं एनडीए को वोट देकर देख लिया है अब उन्हें वंचित समाज पार्टी के साथ एकजुट होकर लड़ाई लड़नी चाहिए। आज राज्य में जंगल राज 3 की शुरुआत हो चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



