पटना : जुुबिन सिन्हा बिहार से बॉलीवुड में उभरते हुए सितारे हैं। 1992 में पटना में जन्मे सिंगर और कंपोजर जुबिन सिन्हा की कामयाबी की कहानी किसी से छुपी नहीं है। जुबिन जैसे जैसे बड़े हो रहे थे संगीत की तरफ उनका रुझान बढऩे लगा। उन्होंने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पटना से ही ग्रहण की। इसके बाद इलाहाबाद के प्रयाग संगीत समिति से शास्त्रीय संगीत में प्रभाकर हासिल किया। जुबिन हमेशा से एक म्यूजिक डायरेक्टर बनने का सपना देखते आए हैं। उनके लिए म्यूजिक हमेशा से उनकी जिंदगी रही है।
शुरू से ही वो संगीत की दुनिया में आगे बढऩे का ख्वाब देखते रहे और आज हर कोई कह सकता हैै कि वो बिल्कुल अपने मुकाम के पास खड़े हैं। यह बात जुुबिन के लिए बिल्कुल जायज-सी लगती है कि किसी चीज को जब शिद्दत से चाहो तो सारी दुनिया उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है और हो भी क्यों ना आखिर जिस तरह से जुबिन ने संगीत को अपनी जिंदगी माना है उसी तरह से संगीत भी जुबिन को अपनी तरफ खींचती है।
जुबिन सिन्हा के जी म्यूजिक कंपनी से 7 मूल गीत और 2 आधिकारिक कवर सौंग काफी प्रचलित हैं। इसके साथ-साथ सोनी लाइव पर भी कई गाने अपना कमाल दिखा चुके हैं। जुबिन सिन्हा इस वेलेंटाइन डे पर है मुश्किल नाम के एक और गीत के साथ वापस आ गए हैं, जिसे मुनव्वर अली द्वारा बनाया गया है, दिव्य प्रकाश द्वारा लिखा गया है और जुबिन सिन्हा, प्रियानी वाणी-वाइस ऑफ इंडिया फाइनलिस्ट के द्वारा गाया गया है। वीडियो के निर्देशक अश्विन प्रभाकर हैं। तो अब देर किस बात की- इस वेलेंटाइन डे गुनगुनाइये सिंगर व म्यूजिक कम्पोजर जुबिन के गीत- है मुश्किल।


Download Android App
Download iOS App



