बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी का सिर एक पत्थर पर मारकर जान ले ली और फिर खुद भी एक कमरे में बंद हो गया. मृतक पहले मेहनत-मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था।
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहाँ एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी का सिर एक पत्थर पर मारकर जान ले ली और फिर खुद भी एक कमरे में बंद हो गया और आत्महत्या कर ली। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना मदारचक गांव की है जहां पुलिस ने शनिवार को एक दंपति का शव बरामद किया है। मृतकों की पहचान छठु रविदास (40) और उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी (35) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि छठु मानसिक रूप से विक्षिप्त था और रांची के एक मानसिक अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे। मृतक पहले मेहनत-मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था।
घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया यह मामला घरेलू कलह को लेकर प्रतीत होता है। पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो आवेश में आकर सनकी पति ने बड़े पत्थर को पत्नी के सिर पर मारा, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। पत्नी का शव कमरे के बाहर से बरामद किया गया है जबकि पति का शव कमरे से बरामद हुआ है।
मृतक छठु के शव पर किसी प्रकार के घाव के निशान नहीं हैं। हिलसा के पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि पति की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों का पांच साल पहले ही विवाह हुआ था।
‘बिहार ही नहीं, किसी भी राज्य की कांग्रेस की वापसी नहीं’, दानिश आजाद अंसारी का बड़ा बयान


Download Android App
Download iOS App



