केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मन की बात में मोदी भारत के बहुआयामी मर्म को सामने रखते है। यह हमेशा प्रेरणादायक और स्फूर्तिदायक होता है। आज पटना में ” प्रधानमंत्री के मन की बात” सुनने के उपरांत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ये बातें कहीं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि “आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में भारत ने 400 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट का लक्ष्य हासिल करने का, स्वामी शिवानंद के इतनी लंबी आयु के बाद भी अच्छे स्वास्थ्य का, योग का, जल संरक्षण का,माधवपुर मेले और महात्मा ज्योतिबा फुले तथा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर के अप्रैल में होनेवाले जयंती जैसी बातों का उल्लेख कर उन सभी महत्वपूर्ण बातों को जनता और दुनिया के समक्ष रखा है जिससे हमें भारतवर्ष की विविधता, एकता, संस्कृति, परंपरा,विरासत और विकास का दर्शन एकसाथ होता है। प्रधानमंत्री के मन की बात में मोदी हमेशा ऐसी बातों को रखते हैं जिससे हम अपनी उपलब्धियों और खुशी मिलती है और अपने परंपराओं पर गौरव होता है। इसको सुनना हमेशा से प्रेरणादायक और स्फूर्तिदायक होता है। प्रधानमंत्री अन्न योजना को सितंबर 2022 तक जारी रखने पर पीएम मोदी हार्दिक बधाई दी। श्री चौबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री अन्न योजना को सितंबर 2022 तक जारी रखने के निर्णय को केंद्रीय कैबिनेट से पारित होने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में गरीब और गरीब उत्थान के कार्य रहते है। मोदी सरकार के इस निर्णय से देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को निःशुल्क खाद्यान्न मिलता रहेगा। 2 वर्षों से चल रहे इस कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार कुल ₹3.4 लाख करोड़ की लागत के 1,003 लाख मीट्रिक टन अन्न का वितरण करेगी।
मन की बात में मोदी भारत के बहुआयामी मर्म को सामने रखते है: अश्विनी चौबे
Summary :
केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मन की बात में मोदी भारत के बहुआयामी मर्म को सामने रखते है। यह हमेशा प्रेरणादायक और स्फूर्तिदायक होता है।


Download Android App
Download iOS App



