पटना : प्रदेश के निबंधित किसानों को मोबाइल ऐप के माध्यम से कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही योजनाओं का ग्राउंड लेवल पर अद्यतन स्थिति के बारे में भी जान सकेंगे। पंत भवन में कृषि मंत्री डा. पे्रम कुमार ई-हार्ट इन्सपेंक्शन एण्ड्रॉयड मोबाइल ऐप लॉच कर कहा कि इस ऐप के माध्यम से सूबे के 58 लाख निबंधित किसान राज्य सरकार द्वारा लागू किया गया। कृषि क्षेत्र में बढ़ावा को लेकर 50 योजना की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह सरकार लागत की दोगुनी आमदनी को लेकर 9 फसल आलू, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, लहसुन जैसी खाद्य फसलों के लिए 7 जिलों को केन्द्रित किया गया है। फसल की सही उत्पादन के लिए समूह में किसानों को प्रशिक्षित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि ऐप में फसल की रीयल टाइम, जियो टैग्ड फोटोग्राफ लेने की व्यवस्था है। साथ ही फसल अवयव का लाभ पाने वाले किसान के विवरणी का संकलन भी हो सकेगा। इस अवसर पर निदेशक उद्यान नंदकिशोर समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



