पटना : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस-इंटक बिहार के नेतृत्व में पुलवामा में हुये आतंकी घटना के विरोध में आतंकवादी देश पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह घटना कायरतापूर्ण कारवाई है और देश को झकझोर देने वाला है। श्री सिंह ने कहा कि सेना के साथ देश खड़ा है और इस घटना के बाद आम लोगों की यही आवाज है कि आतंकी देश पाकिस्तान को भारत उसी की भाषा में जवाब दे। बैठक में शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके परिवार के इस कठिन दुख में उनके साथ खड़े रहने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर इंटक के महामंत्री श्रीनंदन मंडल, टी. के. सिंह, पवन सिंह, मदन प्रसाद, नीरज वर्मा, अर्जून प्रसाद, पवन कुमार, राम कुमार झा, प्रभात कुमार सिन्हा, धमेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
इंटक ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
Summary :
अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह घटना कायरतापूर्ण कारवाई है और देश को झकझोर देने वाला है।


Download Android App
Download iOS App



