बिहार में 3 मार्च यानी रविवार को जन विश्वास रैली होने वाली है। इस रैली को लेकर राजद ने काफी तैयारी की है। इसी बीच रैली के लिए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने शुक्रवार को बिहार (Bihar) की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि ‘भाई और बहनों 3 मार्च 2024 को गांधी मैदान में जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया है।
- बिहार में 3 मार्च को होने वाली है जन विश्वास रैली
- रैली को लेकर RJD की तैयारी पूरी
- लालू यादव ने शुक्रवार को बिहार की जनता से की अपील
लालू यादव का दिखा खास अंदाज
आपको बता दें लालू यादव ने अपने खास अंदाज में कहा कि ‘भाई और बहनों 3 मार्च 2024, दिन रविवार को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास रैली का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सभी गरीब गुरबा भाई किसान, मजदूर नौजवान लोग भारी संख्या में एकजुट होकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकेने का काम करिए।
एक बिहार, एक संदेश
चलो पटना, पहुँचो पटना।गांधी मैदान से जयघोष बिहार का!
3 मार्च, रविवार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास महारैली में कल से पहुँचना शुरू करें। #RJD #Bihar pic.twitter.com/mfUvBgOXlf
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) March 1, 2024
कार्यक्रम में बाहर से आने वाले लोगों की पूरी व्यवस्था
बता दें इस कार्यक्रम में बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। आरजेडी के नेताओं की माने तो पार्टी की ओर से जन विश्वास रैली में आने वाले लोगों के लिए दो मार्च की शाम से तीन मार्च की सुबह तक ठहरने के लिए वेटनरी कॉलेज मैदान, दीघा के जनार्दन घाट और गर्दनीबाग स्थित मंत्री आवासीय परिसर में शिविर बनाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




