राजद (RJD) नेता तेजस्वी यादव नालंदा जिले के एकंगरसराय पहुंचे। जन विश्वास यात्रा के दौरान यहां श्री शुकदेव एकेडमी खेल के मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। साथ ही बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसे। सके साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि एक बार राजद को मौका दें क्योंकि बिहार को एकजुट और बेहतर बनाना है।
- तेजस्वी यादव नालंदा जिले के एकंगरसराय पहुंचे
- एकेडमी खेल के मैदान में जनसभा को संबोधित किया
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसे
हम आपकी लड़ाई लड़ने आए- तेजस्वी
आपको बता दें तेजस्वी यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जो भरोसा और प्यार राजद पर जताया था, उसके आभारी हूं। हम आपका विश्वास लेने आए हैं। आज से यह लड़ाई छिड़ गई है हम आपकी लड़ाई लड़ने आए हैं।
17 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया
बता दें राजद नेता ने कहा कि रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, कारखाना आदि बेहतर हो, इसमें हम लगे हैं।17 साल बनाम 17 महीने के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।जब तेजस्वी आया तो नियुक्ति पत्र बंटवाने का काम किया। नीतीश कुमार के मन में खोट था कि नौकरी, जातीय आधारित गणना का क्रेडिट तेजस्वी ले लेगा।
उप मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों नौकरी देने का काम किया- तेजस्वी
उन्होंने कहा कि जब हमने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था तो क्रेडिट भी लेंगे। उप मुख्यमंत्री रहते हुए लाखों नौकरी देने का काम किया। अगर एक मौका मिला तो हर एक नौजवान के भविष्य को सुनहरा करेंगे। भाजपा वालों ने 2 लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है।


Download Android App
Download iOS App






