JDU Leader Shot Dead: बिहार के पटना जिले के पुनपुन इलाके में अज्ञात हमलावरों ने स्थानीय जदयू नेता सौरव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में उनके एक दोस्त घायल हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
Highlights:
- बिहार में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
- शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार की हत्या
- सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा
शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार की हत्या
पुलिस के मुताबिक, शिवसागर परसा बाजार के रहने वाले सौरव कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ बुधवार रात बढ़ैयाकोल गांव में एक रिसेप्शन पार्टी में गए थे। वहां से देर रात जब लौट रहे थे, तब अज्ञात हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सौरव कुमार की मौत हो गई जबकि उनका एक दोस्त घायल हो गया।
सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा
घटना की सूचना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा और पटना-गया मार्ग को कई घंटे तक जाम रखा। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जाम खुलवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती मृतक सौरव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र से प्रत्याशी मीसा भारती ने मृतक सौरव के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मसौढ़ी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।


Download Android App
Download iOS App



