Rajasthan: दूसरे चरण में राजस्थान की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। 24 अप्रैल यानी बुधवार की शाम से प्रचार अभियान इन सीटों पर थम गया है। दूसरे चरण में 28 हजार 758 मतदान केंद्र हैं। इनमें दो करोड़ 80 लाख मतदाता मतदान करेंगे। 13 लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं।
Highlights
- शुरू हो चुके हैं लोकसभा चुनाव
- पहले चरण में 12 सीटों पर हुए मतदान
- दूसरे चरण में 13 सीटों पर होंगे चुनाव
13 लोकसभा सीटों पर होंगे मतदान
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा आम चुनाव- 2024 की ड्यूटी में लगे कार्मिकों, पुलिस अधिकारियों आदि द्वारा सभी जिलों में बने फेसिलिटेशन सेंटर्स पर अब तक दो लाख 21 हजार 317 मत डाले गए हैं। पोस्टल बैलेट और EDC की सुविधा का चयन करने वाले कुल कार्मिकों में से 92.47 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। द्वितीय चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है और ये कार्मिक दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले गुरुवार तक मतदान किया जा सकेगा।
152 प्रत्याशी मैदान में होंगे खड़े
बता दें प्रदेश में अब तक 87 हजार 886 पुलिसकर्मी, 13 हजार 150 आरएसी, 1066 जीआरपी, 2125 प्राइवेट और एक 17 हजार 90 अन्य मतदान कार्मिकों द्वारा मताधिकार का उपयोग किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के द्वितीय चरण में मतदान वाले सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों एवं अन्य जिलों में चुनाव कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डाक मतपत्र से मतदान के लिए फेसिलिटेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App





