देहाती अंदाज में दीपा मांझी का तेजस्वी पर कटाक्ष, कहा-‘लबरी बहन का लबरा भाई’

Summary :

दीपा मांझी ने तेजस्वी को ‘लबरी बहन का लबरा भाई’ बताते हुए शराबबंदी को लेकर बार-बार की जा रही आलोचना पर यह कटाक्ष किया है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पुत्रवधू दीपा मांझी अक्सर अपने विवादित ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर ठेठ देहाती अंदाज में तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरजेडी नेता को लबरा’ यानी झूठा करार दिया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में शराबबंदी की तुलना सल्फास की गोली से की और कहा, ‘‘लबरी बहन के लबरा भाई तेजस्वी प्रसाद यादव जी अनाज के रक्षा के लिए हमनी पोठली में सल्फास के गोली रखते हैं ताकि कीड़ ना लगे, अब ओकरा कोई खाएगा तो एह में सरकार का करेगा। वइसेही दारू बंद है, अब आपका लोग जहरीला दारू बेचवाएगा तो जनता मरबे न करेगा। आप भी जागरूकता फैलाइए, सिर्फ आरोप मत लगाइए।’’


दीपा मांझी अक्सर तेजस्वी यादव की बहन रागिनी पर ही कटाक्ष किया करती थीं लेकिन इस बार उन्हें ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने तेजस्वी को ‘लबरी बहन का लबरा भाई’ बताते हुए शराबबंदी को लेकर बार-बार की जा रही आलोचना पर यह कटाक्ष किया है।

Desk Team