पटना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। काफी चर्चित खान सर का पुराण वीडियो एक बार फिर चर्चा में है। इसे लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने वीडियो पोस्ट कर कार्रवाई की मांग की है।
पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से क्लास में ‘इस्लामोफिक गालियों’ की कई घटनाओं के बीच पटना के फेमस खान सर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ऐसी पोस्ट शेयर की जहां खान सर उदाहरण दे रहे थे कि कैसे एक वाक्य का अर्थ बदल जाता है जब ‘सुरेश’ नाम की जगह ‘अब्दुल’ हो जाता है। वीडियो पर पहले भी विवाद हुआ था।
व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए
सुप्रिया श्रीनेत ने लेखक अशोक कुमार पाण्डेय के ट्वीट को शेयर करते हुए ट्वीट किया, “उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जो लोग इस बेहुदा बकवास को सुनकर हंस रहे हैं, उन्हें सोचना चाहिए- हम क्या बन रहे हैं। “


Download Android App
Download iOS App



