लोक जनशक्ति पार्टी ने कल यह फैसला लिया है कि पार्टी एनडीए गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार की अगुवाई में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी तरह से समर्थन किया है। चिराग पासवान के इसी ट्वीट पर कुमार विश्वास ने आज ट्वीट किया।
कुमार विश्वास ने लिखा कि- BJP और JDU मिलकर लड़ेंगे, LJP और BJP मिलकर लड़ेंगे, लेकिन LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी, लेकिन LJP, BJP के साथ गठबंधन में लड़ेगी, हालाँकि चुनाव में LJP, JDU के ख़िलाफ़ लड़ेगी पर केंद्र में JDU व BJP के साथ रहेगी, LJP चुनाव बाद BJP और JDU या किसी के भी साथ सरकार बनाएगी, कुछ आया समझ?



Download Android App
Download iOS App



