लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Summary :

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है. नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़े मामले में CBI ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी और मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है.

लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ने वाली है. नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़े मामले में CBI ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व CM राबड़ी देवी और मौजूदा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है. जानकारी के अनुसार, लालू परिवार के सदस्यों के अलावा, CBI ने मामले में एके इन्फोसिस्टम्स और कई बिचौलियों को भी नामजद किया है. चार्जशीट दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर की गई है. 
नौकरी के बदले जमीन घोटाला क्या है?
CBI ने आरोप लगाया है कि लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान बिना किसी विज्ञापन या सार्वजनिक सूचना के नियमों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन कर पसंदीदा लोगों को रेलवे में नौकरी दी गई. जांच एजेंसी के मुताबिक, रेलवे में नौकरी के बदले में उम्मीदवारों ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लालू यादव के परिवार के सदस्यों को बाजार रेट से काफी कम दरों पर जमीन बेची थी.

Desk Team