राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्विटर के जरिए नरेंद्र मोदी सरकार पर नोटबंदी और रोजगार बंदी करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को कहा कि अब जनता कमल के फूल की वोटबंदी करेगी। लालू ने ट्विटर के जरिए मोदी सरकार पर आरोप लगाया ”उसने नोटबंदी ही नहीं रोज़गार बंदी भी की है और युवाओं की सोचबंदी भी…अब जनता करेगी कमल के फूल की वोटबंदी”।
लालू के जेल में फोन इस्तेमाल करने की खबरों के बाद उनके वॉर्ड का निरीक्षण किया गया
चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू वर्तमान में रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। लालू के छोटे पुत्र और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्विटर के जरिए बताया है वे जल्द ही एक गाना लॉन्च करने वाले हैं जिसके बोल ”न्याय के इस रण में लोकतंत्र की ख़ातिर करे के बा – लड़े के बा – जीते के बा, हर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ इस बार मिलकर करे के बा – लड़े के बा – जीते के बा… होंगे”।


Download Android App
Download iOS App





