लालू यादव की किडनी ट्रांसप्लांट सफल, ऑपरेशन के बाद बाप-बेटी दोनों स्वस्थ, मीसा भारती ने शेयर की वीडियो

Summary :

लालू प्रसाद यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफल ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन होने से पहले कई जगहों पर लालू के लिए पूजा-अर्चना की गई। हवन भी किया गया। लाखों लोगों ने दुआ की।

लालू प्रसाद यादव का सोमवार को सिंगापुर में सफल ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन होने से पहले कई जगहों पर लालू के लिए पूजा-अर्चना की गई। हवन भी किया गया। लाखों लोगों ने दुआ की। लालू की बेटी और सांसद डॉ. मीसा भारती ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके पिता लालू प्रसाद यादव बोलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में लालू यादव ने कहा कि आप सभी ने मेरे लिए प्रार्थना की। अब हम अच्छा महसूस कर रहे हैं।

पापा ने रोहिणी का हालचाल पूछा
मंगलवार को वीडियो पोस्ट करते हुए मीसा भारती ने लिखा- ”आपकी दुआओं ने पापा का मनोबल बढ़ाया, उन्हें अच्छा महसूस कराया! आज पापा ने आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया है!” इससे पहले मीसा भारती ऑपरेशन को लेकर अपडेट देती रहीं। एक पोस्ट में उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ”हमें थोड़ी देर के लिए पापा से आईसीयू में मिलने दिया गया।परिवार में हर कोई पापा और रोहिणी की सलामती को लेकर चिंतित था, इसलिए ऑपरेशन के बाद पापा से मिलना काफी इमोशनल पल था।” पापा ने रोहिणी का हालचाल पूछा। फिर धीरे-धीरे बोलते-बोलते उन्हें पुरानी बातें याद आने लगीं।
ऑपरेशन की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी
लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने किडनी दी है। सोशल मीडिया पर परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक लालू और रोहिणी दोनों स्वस्थ हैं और ऑपरेशन सफल रहा है। यहां रोहिणी आचार्य की जमकर तारीफ हो रही है कि ऐसी बेटी हर पिता को मिलनी चाहिए। आपको बता दें, लालू के ऑपरेशन की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी। सिंगापुर में ऑपरेशन से पहले लालू परिवार के कई सदस्य वहां पहुंचे थे। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती के अलावा कई और करीबी लोग भी सिंगापुर में मौजूद रहे। 

Desk Team