‘बिहार में भूमि सुधार हमारी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर…’, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

Summary :

बिहार में भूमि सुधार पर प्रशांत किशोर का जोर

प्रशांत किशोर ने बिहार में भूमि सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अरवल में पत्रकारों से कहा कि शराबबंदी कानून से दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने तेजस्वी यादव के ताड़ी को शराबबंदी से हटाने के बयान का स्वागत किया और कहा कि जन सुराज पार्टी शराबबंदी हटाने की बात कर रही है क्योंकि यह कानून सिर्फ दुकानें बंद करता है।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर आज एक दिवसीय दौरे पर अरवल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरवल स्थित अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित किया। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव के शराबबंदी से ताड़ी को हटाने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि उन्होंने कम से कम एक कदम आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जन सुराज पहली पार्टी है जो शराबबंदी को हटाने की बात कर रही है। हम इसे हटाने की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बिहार में शराबबंदी नहीं है। बिहार में सिर्फ शराबबंदी कानून बनाया गया है जिसके तहत सिर्फ दुकानें बंद की गई हैं और अब घर-घर शराब बिक रही है। इसके साथ ही शराबबंदी कानून से सबसे ज्यादा परेशानी दलितों, पिछड़ों और महिलाओं को हो रही है क्योंकि प्रशासन इस कानून के तहत इन लोगों को परेशान कर रहा है। उन्हें उनके घरों से गिरफ्तार किया जा रहा है और थाने में लाकर प्रताड़ित किया जा रहा है।

Prashant Kishor

86 फीसदी दलित लोग भूमिहीन

अरवल में भूमि सुधार को लेकर बड़ा वादा करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में भूमि सुधार लागू करना जन सुराज की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि बिहार में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लगभग 60 फीसदी लोग भूमिहीन हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर भूमिहीन लोगों के प्रतिशत से कहीं ज्यादा है। इसके साथ ही दलित समाज की बात करें तो दलित समाज के 86 फीसदी लोग भूमिहीन हैं। इसलिए बिहार में पूरी तैयारी और शोध करके भूमि सुधार लागू करने की जरूरत है ताकि भूमिहीन लोगों की संख्या में 20 से 25 फीसदी की कमी की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भूमिहीनों को जमीन देने के लिए किसी की जमीन छीनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बिहार चुनाव में टिकट मिलने पर क्या कहा?

विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर प्रशांत किशोर ने बताया किसे मिलेगा जन सुराज का टिकट, बोले- हर जाति और वर्ग में काबिल लोग हैं, सबको उनकी आबादी के हिसाब से जन सुराज का टिकट मिलेगा। प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जन सुराज जल्द ही कुछ महीनों में अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगा, हम 243 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। उन्होंने कहा कि जन सुराज में टिकट का पहला मापदंड काबिलियत है। लेकिन बिहार में काबिल लोगों की संख्या कहीं ज्यादा है, इसलिए काबिल लोगों में से चुनने के लिए जिस समाज की जितनी आबादी है, उसी के अनुपात में उस समाज के काबिल लोगों को टिकट दिया जाएगा।

संवाददाता: राकेश कुमार

Bihar: पटना में RJD की बैठक, चुनाव और संगठन पर चर्चा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।