किसानों के लिए बना कानून बिचोलियों पर शिकंजा कसने वाला: रविशंकर प्रसाद

Summary :

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश में किसानों के लिए जो कानून किसान हित में है अगर यह कानून कांग्रेस पास करती तो कोई विरोध नहीं।

पटना , (जे.पी.चौधरी):  केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि देश में किसानों के लिए जो कानून किसान हित में है अगर यह कानून कांग्रेस पास करती तो कोई विरोध नहीं।  पटना में पत्रकारों से वार्तालाप  कर उन्होंने कहा है कि किसानों के लिए बना कानून बिचौलियों पर शिकंजा कसने वाला है।  किसान देश के  किसी भी मंडी में अपनी उत्पादन सामग्री को बेचकर लाभ ले सकता है।  इस कानून को कांग्रेस देश में लाना चाहती थी, लेकिन बिल पास नहीं करा सका।  एनडीए सरकार ने उसे पास किया तो कांग्रेस विरोध जता रही है।
 रविशंकर प्रसाद ने कहा, कानून बनने के बाद हजारों की संख्या में  किसान रजिस्टर्ड कराकर मंडियों  में समान कि  बिक्री कर रहे हैं।  हाजीपुर का केला अब  दिल्ली, मुंबई के मंडियों में  भी दिखेगा।  आलू प्याज के दामों में वृद्धि के सवाल पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी उत्पादन में कमी होने के कारण दाम बढ़ता है । लेकिन कुछ ही दिनों में सामान हो जाती है । यूपी कांड के सवाल पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को राजस्थान में घटने वाली घटनाओं का याद नहीं आती, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं है।  इस अवसर पर प्रेम रंजन पटेल, पंकज सिंह, राकेश कुमार सिंह ,अशोक भट्ट,  नीतेश कुमार समेत अन्य  उपस्थित थे।

Ujjwal Jain