लोजपा(रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू तिवारी ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद आदरणीय श्री चिराग पासवान जी ने लगातार राज्य के विभिन्न, जिलों में जाकर जिस तरह से शोषित एवं पीड़ितों का आंसू पोछा है उससे लोगों का विश्वास हमारे नेता और हमारी पार्टी के प्रति और गहरा हुआ है।
लोजपा(रा) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज राज्य की जनता ने जो स्नेह और आशीर्वाद हमारे नेता और हमारी पार्टी को दिया है उसे देखकर कुछ लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है। श्री तिवारी ने कहा कि आज यह बात साबित हो गया कि लोजपा का विभाजन करवाकर हमारे नेता को कमजोर करने की साजिश विफल साबित हुई है। आज हमारी ताकत और बढ़ गयी है।
उन्होंने कहा कि लोजपा(रा) की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट है। हमलोग बिहार के विकास एवं जनसमस्याओं के सवाल पर कोई समझौता करनेवाले नहीं हैं। बल्कि अपनी बात और मुखरता के साथ रखेगें। श्री तिवारी ने कहा कि आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देष पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
चुनावी राजनीति के बाबत उन्होंने कहा कि हमारे नेता कई बार यह कह चुके हैं कि बिहार में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं। वैसे भी यहां महयावधि चुनाव हो या अपने निर्धारित समय पर उसमें लोजपा रामविलास का प्रदर्शन शानदार रहेगा। श्री तिवारी ने कहा कि हमारी पार्टी का एजेंडा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के आधार पर ही यहां सर्वागीण विकास और सर्वकल्याण का सपना पूरा हो सकता है।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नए अभियान के बारे में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने और अपने तरीके से अभियान चलानें की आजादी है। दूसरी बात यह कि बिहार के विकास एवं जनकल्याण के लिए किसी भी स्तर पर कोई प्रयास होता है तो इसमें हर्ज क्या है।


Download Android App
Download iOS App



