कैमूर,(पंजाब केसरी): लोजपा-(रामविलास) के कार्यकर्ता अनमोल रत्न है। अपने कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमारे नेता चिराग पासवान ने नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को तीसरें नम्बर की पार्टी बना दिया।
यह बात आज कैमूर जिला के भभुआ में “श्यामराज वाटिका” के सभागार में लोजपा-(रा.) के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता की अध्य्क्षता में आहूत जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए,पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने बोलते हुए कहा कि लोजपा-(रा.) संगठन के बल पर 2025 में सरकार बनायेगी और सरकार के मुखिया चिराग पासवान होंगे। पार्टी मिशन 2024-2025 पर काम कर रही है। योजना वद्ध तरीके से प्रखंड, पंचायत और बुथ कमिटियों का सफलतापूर्वक गठन किया जा रहा है।
आगे इन नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव इस बात को उजागर करें कि बिहार की जनता का ध्यान बाटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश मे विपक्षी एकता का नाटक कर रहे है। बिहार की बदहाली,धवस्त विधि-व्यवस्था बेहताशा बढ़ता अपराध,चौपट शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था,बाढ़ और सुखाड़ की भयावह स्थिति से निपटने के बजाये दिल्ली में प्रवास कर रहे है। आम जनता में सरकार की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है। अगले चुनाव में जदयू का वजूद समाप्त हो जायेगा।
कार्यक्रम का संचालन रंजीत सिंह ने किया।
सम्मेलन को इन नेताओं के अलावे पार्टी के प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान,संसदीय बोर्ड के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा,पार्टी के प्रदेश महासचिव दिलीप यादव,बेरिस्टर पासवान, विनय सिंह,रामराज शर्मा,गीता देवी पटेल,अक्षय पासवान, श्याम सुन्दर गोण्ड,दीपक वर्मा,राजेश पासवान, छोटे लाल पासवान,चुनचुन पासवान रामायण पासवान क्रान्ति सहित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये।


Download Android App
Download iOS App



