लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद हाशिए पर आये राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन को डॉ. राम मनोहर लोहिया के पुण्यतिथि मनाए जाने के बहाने फिर से नई ताकत के साथ खड़ किए जाने की कवायद शुरू हो गई है।
महागठबंधन के घटक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद, कुशवाहा ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 12 अक्टूबर को समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में महागठबंधन में शामिल राजद, रालोसपा, कांग्रेस, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अलावा अन्य गैर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) दलों को भी बुलाया जाएगा।
रालोसपा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जा रहा है ताकि जितने भी गैर राजग विपक्षी दल हैं सभी एक मंच पर आ सकें। वामदलों को भी इस कार्यक्रम में बुलाए जाने का प्रस्ताव है।
उन्होंने कहा कि भले ही राजग लोकसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त करने में सफल हो गया हो लेकिन केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज से लोगों में निराशा झलकना शुरू हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



