बिहार में राजद के कार्यकाल में कई घोटाले हुए : सतीश चंद्र दुबे

Summary :

राजद के कार्यकाल में घोटालों की भरमार: दुबे का आरोप

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बिहार में राजद के कार्यकाल को घोटालों से भरा बताया। उन्होंने चारा, अलकतरा और दवा घोटाले का उल्लेख किया और कहा कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते हुए नौकरी के बदले जमीन ली। दुबे ने एनडीए गठबंधन को मजबूत बताया और कहा कि बिहार में ‘जंगलराज नहीं विकास राज’ की चाहत है।

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोमवार को बिहार में कानून-व्यवस्था पर विपक्षी राजद द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजद के कार्यकाल में कई घोटाले हुए हैं। केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “एक लुटेरा दूसरे को उसी नजरिए से देखता है।” उन्होंने घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि राजद के सत्ता में रहने के दौरान चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, दवा घोटाला हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने रेल मंत्री के रूप में काम किया तो उन्होंने नौकरी के बदले में जमीन ले ली, जिसकी जांच अभी चल रही है। हर मुद्दे पर सरकार को घेरने के अलावा विपक्ष के पास कोई काम नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एनडीए का गठबंधन बहुत मजबूत है। जनता बिहार में दोबारा से “जंगलराज नहीं विकास राज” चाहती है। उन्होंने दावा किया कि बिहार के किसी कोने से लोग चार घंटे के अंदर पटना पहुंच सकते हैं। एक समय ऐसा भी था कि दिन के चार बजे भी लोग खुद को सुरक्षित नहीं समझते थे, आज रात के 12 बजे रेलवे स्टेशन से अपने घर लोग जा रहे हैं।

ईरान के समर्थन में सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र पर उन्होंने कहा कि इस मामले में फैसला प्रधानमंत्री को करना है। हर परिस्थिति में भारत सूझबूझ के साथ काम करता है आगे भी करेगा।

Ahmedabad विमान हादसे के बाद Air India की Dj पार्टी का वीडियो Viral, लोगों का फूटा गुस्सा

पहलगाम घटना में आतंकियों को समर्थन देने के मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं किया है और आगे भी नहीं करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद को कभी प्रश्रय नहीं दिया है और आतंकवाद फैलाने वाले को कभी छोड़ा नहीं है। जांच की एक प्रक्रिया होती है, एजेंसियां किसी को पकड़कर कोरम पूरा नहीं कर सकती हैं। हकीकत पता करने के लिए मामले की जड़ तक जाने के बाद ही कोई फैसला लिया जा सकता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.