रार्ष्टीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल को सिरे से खारिज करते हुए आज कहा कि एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं।
तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “एग्जिट से पहले बाजार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं। संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है।’’ राजद नेता ने राज्य में महागठबंधन की जीत का दावा किया और कहा कि एग्जिट पोल को खारिज करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘स्ट्रोंग रूम पर कड़ी निगरानी रखे। गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो।”


Download Android App
Download iOS App




