बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मशकूर उस्मानी को दरभंगा की जाले सीट से टिकट दिया है। इसके साथ ही बिहार चुनाव में जिन्ना की एंट्री हो गई। उस्मानी को टिकट दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा, क्या वे जिन्ना के समर्थक हैं?
केंद्रीय मंत्री ने शुक्रवार को कहा, ‘कांग्रेस और महागठबंधन के नेताओं को देश को जवाब देना होगा कि क्या जाले उम्मीदवार जिन्ना का समर्थन करते हैं? कांग्रेस और महागठबंधन को बताना होगा कि क्या वे भी जिन्ना का समर्थन करते हैं? क्या शरजील इमाम उनके स्टार प्रचारक होंगे?’
जेडीयू और कांग्रेस के आरोपों पर कांग्रेस नेता हरखू झा ने कहा कि बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड को पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। जो पार्टी गांधी के हत्यारे का महिमामंडन करती है उसे सवाल खड़े करने का हक नहीं है। कांग्रेस द्वारा टिकट दिए जाने पर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है।
कौन है मशकूर उस्मानी
बिहार के दरभंगा जिले के रहने वाले मशकूर 2017 में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से छात्रसंघ चुनाव जीते थे। इसके बाद वह चर्चा तब आए जब 2018 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के हॉल में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पाई गई।

बीजेपी सांसद ने कुलपति को चिट्ठी लिखकर इस पर आपत्ति जताई थी। हिन्दू युवा वाहिनी ने ने तस्वीर हटाने की मांग को प्रदर्शन किया था। एएमयू में इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ था। लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। तब छात्रसंघ अध्यक्ष रहे उस्मानी ने बाद में कहा था कि वह जिन्ना की विचारधारा के खिलाफ हैं लेकिन जिन्ना देश का एक एतिहासिक तथ्य हैं।


Download Android App
Download iOS App



