नई दिल्ली/पटना, (पंजाब केसरी) : बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज नई दिल्ली में एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। रेणु देवी ने बताया कि वे श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नामांकन कार्यक्रम के आयोजन के सिलसिले में दिल्ली में हैं और आज उनकी मुलाकात इसी क्रम में एक कड़ी है। रेणु देवी ने आगे कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाना ऐतिहासिक फैसला है और यह माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नवनिर्मित भारत की सच्ची तस्वीर है।
आज देश की महिलाएं, आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय तथा समस्त पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। रेणु देवी ने बताया कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सही मायने में सच्ची देशभक्त,पिछड़ों एवं दलितों की आवाज,कुशल राजनीतिज्ञ एवं सक्षम प्रशासक के रूप में जानी जाती हैं और उनको प्रत्याशी बनाए जाने से देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है।


Download Android App
Download iOS App



