बिहार चुनाव : नड्डा ने लोगों से की मतदान की अपील, अमित शाह बोले- सुशासन के लिए बढ़चढ़ कर करें वोट

Summary :

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने मताधिकारों का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के तहत शनिवार को सुबह सात बजे से 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से विकास और सुशासन बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में तीसरे व अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप अपने मताधिकारों का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूं कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।’’

वहीं भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से राज्य की प्रगति के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज, बिहार में अंतिम चरण का मतदान हो रहा है। सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि कोविड की सावधानियों को ध्यान में रखते हुए बिहार की प्रगति के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।’’

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शनिवार को राज्य की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शनिवार को राज्य की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

Bihar Election : पीएम मोदी ने मतदाताओं से की अपील, बोले- वोटिंग का बनाएं नया रिकॉर्ड

Desk Team