नवादा में 8 वर्षीय मासूम का अपहरण कर हत्या, दुष्कर्म की आशंका से मचा हड़कंप

Summary :

बिहार के नवादा जिले में एक आपराधिक मामला सामने आया है। जहां 8 साल की एक बच्ची को किडनैप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना पकरीबरामा थाना इलाके के देवधा गांव की है। सोमवार को अचानक बच्ची लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में केस दर्ज कराया था। वहीं, आज मंगलवार को मासूम बच्ची का लाश घर से करीब कुछ दूरी पर मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। दुष्कर्म की आशंका बता दें कि नवादा के पुलिस अधिकारी सुजय कुमार ने इस घटना को लेकर…

बिहार के नवादा जिले में एक आपराधिक मामला सामने आया है। जहां 8 साल की एक बच्ची को किडनैप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना पकरीबरामा थाना इलाके के देवधा गांव की है। सोमवार को अचानक बच्ची लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार ने पुलिस में केस दर्ज कराया था। वहीं, आज मंगलवार को मासूम बच्ची का लाश घर से करीब कुछ दूरी पर मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुष्कर्म की आशंका

बता दें कि नवादा के पुलिस अधिकारी सुजय कुमार ने इस घटना को लेकर बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साबित हो पाएगा कि उसके साथ रेप हुआ था या नहीं। शुरुआती जांच में मालूम पड़ा है कि बच्ची की हत्या करने के बाद शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था। पुलिस सभी पहलुओं से इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी भी इस मामले के मुख्य आरोपी की तलाशी कर रही है।

दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

इस घटना के बाद पूरे गांव में भारी आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने लड़की का शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया और दोषियों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भीड़ को शांत कराने के बाद जाम हटाया गया। फिलहाल पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें – लखनऊ के होटल में 16 वर्षीय लड़की से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, 3 दिन तक बनाया बंधक, 5 आरोपी गिरफ्तार

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।