दिल्ली की महिलाओं के अच्छी खबर है। रक्षाबंधन से पहले दिल्ली सरकार ने ‘लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी है। इन योजना के तहत अब योग्य महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दिल्ली कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि 1 अगस्त को पोर्टल लॉन्च कर दिया जाएगा। रक्षाबंधन पर महिलाओं की पहली किस्त आ जाएगी। इस योजन से न सिर्फ महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी बल्कि त्योहारों में उनके चेहरे पर अलग ही खुशी होगी।
कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी
इस योजना के पैसे महिलाओं के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर (DBT) की जाएगी, ये योजना सरकार की तरफ से महिलाओं के तोहफा माना जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे।
‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के लिए 1 अगस्त से पोर्टल शुरू होगा। पात्र बहनें आवेदन कर सकेंगी और प्रक्रिया पूरी करके रक्षाबंधन पर महिलाओं को ₹2,500 की पहली किस्त जारी की जाएगी।
हर महीने मिलने वाली यह सहायता किसी मां की दवा का सहारा बनेगी, किसी बेटी की पढ़ाई को गति देगी और किसी परिवार… pic.twitter.com/ILZy0714L9
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) July 28, 2026
किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ?
- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जो महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और उनका आधार कार्ड हो।
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला के परिवार की आय निर्धारित सीमा (लगभग ₹2.5 लाख से ₹5 लाख तक) से ज्यादा होनी चाहिए।
- परिवार पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन न हो।
ऑनलाइन करें आवेदन
दिल्ली की महिलाओं को इस योजना का लाभ उठाने के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही उन्हें एक स्व-घोषणा पत्र (हलफनामा) देना होगा, जिसमें यह पुष्टि करनी होगी कि वे कम से कम पिछले 10 सालों से दिल्ली में रह रही हैं।
CM रेखा गुप्ता ने महिलाओं को दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि सरकार बनने के सवा साल के अंदर हमने आपने वादा किया है। उन्होंने इस मौके पर दिल्ली की महिलाओं को बधाई दी और भरोसा दिलाया कि सरकार उनके कल्याण के लिए हमेशा काम करती रहेगी।



Download Android App
Download iOS App




