पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर सौदे में 225 करोड़ की दलाली खाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को दुबई से पकड़ कर लाने में भारत को मिली बड़ी सफलता के तुरंत बाद बैंकों का 9000 करोड़ लेकर विदेश भागने वाला विजय माल्या पूरा मूलधन चुकाने को तैयार हो गया। एनडीए सरकार ने माल्या के खिलाफ जितनी मजबूती से मामला रखा है, उससे तय है कि ब्रिटिश कोर्ट उसे भारत को सौंपने का फैसला जल्द सुनायेगी। जिस कांग्रेस ने मिशेल, माल्या, नीरव, चोकसी जैसे बड़े आर्थिक अपराधी पैदा कर जनता का पैसा लुटने दिया, उसकी बोलती बंद होने वाली है।
श्री मोदी ने कहा कि जिनके परिवार ने 2005 में जनता से ठुकराये जाने के बाद भी 8 महीनों तक मुख्यमंत्री आवास खाली नहीं कर बंगला मोह की मिसाल कायम की,विधायक-कोटे के फ्लैट हथियाने में नियम-कानून को ठेंगा दिखाया, वे बंगले में जमे रहने के लिए किसी भी हद तक जाने को उतारू हैं। राजद की पूरी राजनीति एक परिवार के लिए सम्प़त्ति, बंगला, मॉल,फार्महाउस और फ्लैट हथियाने पर सिमट गई है, जबकि एनडीए सरकार ने चार साल में सवा करोड़ गरीबों को घर देने का सपना पूरा किया।


Download Android App
Download iOS App



