बिहार में कोरोना की स्थिति को देखते हुए पुराने प्रतिबंध जारी रहेंगे।बिहार में छह फरवरी तक नाइट कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, ” कोविड की स्थिति की समीक्षा की गई। कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वर्तमान में लागू सभी प्रतिबंधों को 6 फरवरी 2022 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है. आप सभी से अनुरोध है कि विशेष सावधानी बरतें एवं सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।”

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया यह फैसला
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पटना में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक यह फैसला लिया गया कि अभी बिहार में पुरानी गाइडलाइन लागू रहेगी। यहां 6 फरवरी तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगी। साथ ही शादी विवाह के लिए पहले जो पाबंदियां लगाई गई थी उसे भी जारी रखा जाएगा। दुकानें रात के आठ बजे तक ही खुलेगी। तो वहीं स्कूल कॉलेज भी अभी बंद रहेंगे
सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी
बिहार में अभी कोरोना को लेकर जो गाइडलाइन चल रही है, उसकी मियाद शुक्रवार को समाप्त हो जाएगी। इसके बाद नई गाइडलाइन 22 जनवरी से शुरू होगी जो अगले 6 फरवरी तक के लिए हैं। बिहार में कोरोना के मामलों में कमी आई है. इसके बावजूद सरकार सतर्क है। और अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाह रही है. यही वजह है कि बंदिशों को 6 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। नई गाइडलाइन के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है।


Download Android App
Download iOS App



