पटना जिला के दनियांवा प्रखंड की जदयू नेत्री निकिता तिवारी को जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बनाया गया है। बिहार प्रदेश जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने उनका मनोनयन किया। निकिता तिवारी ने कहा कि जिस पद की जिम्मेदारी पार्टी ने उन्हें दी है, उस पर सच्ची निष्ठा व लगन के साथ खरी उतरने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने इसके लिए सीएम नीतीश कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डॉ. भारती मेहता के प्रति आभार जताया। आगे श्री तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन जनतक पहुंचाने व जनता की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा प्रयासरत रहूंगीl


Download Android App
Download iOS App



