Bihar सीएम फेस के बीच Nishant Kumar ने बताया आगे का पूरा प्लान, JDU को कहा परिवार की रीढ़

Nishant Kumar Bihar CM Face Plan

Nishant Kumar Bihar CM Face Plan: 2026 की शुरुआत से ही बिहार की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। पिछले सोमवार, 30 मार्च को, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक (MLA) के पद से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम के बाद, राज्य के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर ज़ोरदार अटकलें लगाई जा रही हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। ये अटकलें इसलिए और तेज़ हो गई हैं क्योंकि नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने का पक्का इरादा कर लिया है।

इस माहौल के बीच, राजनीतिक गलियारों में उनके बेटे, निशांत कुमार को लेकर खूब चर्चाएं हो रही हैं—खास तौर पर इस बात पर कि क्या NDA निशांत को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपकर उन्हें मौका देगा, या फिर किसी और को यह मौका देने का फैसला करेगा। इस बीच, निशांत कुमार ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बातचीत की है और अपने आगे के एजेंडे को लेकर काफी कुछ बताया है.

एक्स पोस्ट में क्या बताए निशांत?

मंगलवार को निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि,”बिहार हम सभी का गौरव है. हमारी पहचान है. इसी तरह अपनी पार्टी भी हमारी आन, बान और शान है. बिहार के करोड़ों लोगों ने पिताजी की निर्माण यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को इस मुकाम तक पहुंचाया है. हम सबको मिलकर जेडीयू को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है.”

बता दें कि इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता नीतीश कुमार की भी सरहाना की है। उन्होंने लिखा, “जिस पार्टी को पिताजी ने बिहार के करोड़ों लोगों के साथ मिलकर खड़ा किया. उन सभी समर्थन देने वाले लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार. आप लोग ही जेडीयू परिवार की रीढ़ हैं. आपके साथ मिलकर जेडीयू को नई ऊंचाई पर पहुंचाना है. जल्द ही मैं सभी जिलों में आकर आपसे मिलूंगा. आपकी सुनूंगा.”

कोई महिला मुख्यमंत्री?

बता दें कि इस वक्त बिहार की राजनीति में एक अलग ही चर्चाएं हो रही है। नीतीश कुमार राज्यसभा जाने वाले हैं तो ऐसे में उनके जगह कौन होगा बिहार का अगला मुखिया? इस बात को लेकर वहां की जनता से लेकर नेताओं के मन में कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इसका फैसला पार्टी के आलाकमान करेंगे और समय आने पर इसकी घोषणा भी करेंगे। लेकिन देखना यह भी होगा कि क्या बिहार का अगला मुख्यमंत्री कोई महिला होगा या आदमी! इस पर जोरो शोरो से चर्चाएं चल रही है।

यह भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, पेट्रोल डीजल के भाव में आया बदलाव, जानें आज का ताजा रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।