बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को विधानसभा को आश्वासन दिया कि सरकारी स्कूलों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मौजूदा आठ घंटे की अवधि को दो घंटे कम किया जाएगा। विधानसभा में विपक्षी सदस्यों द्वारा किए गए हंगामे के बाद सदन के भीतर कुमार ने कहा, ‘‘ शैक्षणिक गतिविधियों के लिए स्कूलों का समय केवल सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होना चाहिए… यह सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे नहीं होना चाहिए।
Highlights
- शिक्षा विभाग राज्य के सरकारी स्कूलों की अवधि में संशोधन करेगा
- शिक्षा विभाग के हालिया आदेश
- नया समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक
शिक्षा विभाग के हालिया आदेश
मौजूदा समय पर उन्होंने कहा, ‘‘यह गलत है।’शिक्षा विभाग के हालिया आदेश का विरोध करते हुए विपक्षी सदस्य सदन के वेषम में आ गए और इस मुद्दे पर सरकार को जवाब देने को कहा । नीतीश कुमार ने कहा, ‘‘मैं तुरंत विभाग के सक्षम अधिकारी को फोन करूंगा और उन्हें समय बदलने का निर्देश दूंगा। आप (विपक्षी सदस्यों) लोगों को मुझे पहले बताना चाहिए था। अब नया समय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।


Download Android App
Download iOS App



