Nitish Kumar: ब्रिटेन दौरे पर CM Nitish Kumar की भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से मुलाकात

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

CM Nitish Kumar ने ब्रिटेन दौरे पर की भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से मुलाकात

इन दिनों बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंदन के दौरे पर हैं। इस दौरान लंदन के दौरे पर सीएम ने जहां साइंस सिटी को घूमा और बारीकी से देखा तो वहीं कई प्रवासी भारतियों से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की है। इस दौरान ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराइस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पटना में निर्माणाधीन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम साइंस सिटी को लेकर विस्तार से चर्चा की।

  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंदन के दौरे पर
  • Nitish Kumar ने भारत के उच्चायुक्त विक्रम के. दोराईस्वामी से की मुलाकात
  • कई प्रवासी भारतियों से भी नीतीश कुमार ने मुलाकात की

पटना में बन रही साइंस सिटी उसी के अनुरूप बनाई जाएगी

एक्स पर नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने लंदन में साइंस म्यूजियम का दौरा किया और पटना में बन रही साइंस सिटी उसी के अनुरूप बनाई जाएगी।”आज अपनी लंदन यात्रा के क्रम में मैंने साइंस म्यूजियम का दौरा किया। पटना में बन रही साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जाएगा। पटना में साइंस सिटी के निर्माण के बाद यहां आने वाले छात्र आसानी से बुनियादी बातें समझ सकेंगे।” विज्ञान की गतिविधियों, विज्ञान के सिद्धांतों और विज्ञान में उनकी रुचि बढ़ेगी, ”मुख्यमंत्री ने पोस्ट किया।

बिहार के योगदान को वह दिलाएंगे अंतरराष्ट्रीय पहचान- CM

मुख्यमंत्री ने अपने ब्रिटेन दौरे के क्रम में स्कॉटलैंड जाकर वहां जल संसाधन के क्षेत्र में हुए नवप्रवर्तनों की जानकारी ली। स्कॉटलैंड में जल संचयन और जल संसाधन के बेहतर प्रयोग को उन्होंने देखा।उन्होंने भारतीय उच्चायुक्त के साथ जल संसाधन के क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों पर चर्चा की। भारतीय उच्चायुक्त ने खगोलीय गणना एवं गणितीय विश्लेषण के क्षेत्र में प्राचीन बिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि बिहार ने पूरी दुनिया को इस क्षेत्र में ज्ञान की रोशनी दिखायी है।उन्होंने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में बिहार के योगदान को वह अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के मौके पर जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय झा भी मौजूद थे।

16 5

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + nineteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।