पटना : भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डा. अरूण कुमार ने कहा कि जदयू कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताना हास्य पद है। 37 सीटों वाले नीतीश कुमार बीजेपी के रहमों करम पर बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
गोपाल मंडल विधायक जिन का फोटो वायरल हुआ है ट्रेन में कम वस्त्रों में यह जदयू के चरित्र को दोहराता है इससे पहले भी जदयू के युवा प्रदेश अध्यक्ष बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हैं नजर आए थे।
नीतीश कुमार जी ऐसे लोगों को हमेशा संरक्षण देते हैं इससे जदयू के संस्कृति और संस्कार का पता चलता है। श्री कुमार ने कहा कि बिहार में पिछले काफी समय से बाढ़ की समस्या विकराल हो गई है मगर माननीय मुख्यमंत्री जी सिर्फ हवा यान से निरीक्षण करते हैं और ज्यादा होता है तो कभी-कभी सड़कों पर भी निकलते हैं उन्हें भी मालूम है कि बाढ़ पीड़ितों का क्या हालात है मगर उनको इस मामले में कोई रुचि नहीं है बिहार के लोग का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे मामले को वह प्रकाश में लाते हैं।
15 साल से यह सरकार लूट का सूट कर रही है युवाओं को आगे आना चाहिए और इस सरकार के अनैतिक कार्यों का प्रतिकार करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सृजन घोटाले के मुख्य आरोपी हैं जनता ने ने रिजेक्ट किया है इसलिए यह 37 सीटों पर आकर अटक गए। भ्रष्टाचार के नायक हैं नीतीश कुमार।
बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति स्थिति काफी दयनीय है। दारू और बालू के मामले में छोटे छोटे लोगों को पकड़ा जा रहा है और इसमें मुख्य भूमिका के लोगों को सुरक्षित कर रही है सरकार पिछले दिनों जो एक्टिव इंजीनियर पैसे के साथ पकड़ आए थे वह सरकार के भ्रष्टाचार के सिपाही हैं।


Download Android App
Download iOS App



