Nitish Kumar Nomination: बिहार के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर नीतीश कुमार के नाम की चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि CM नीतीश कुमार बिहार में CM पद छोड़कर जा सकते है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच, जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा उच्च सदन के लिए चुनावों की घोषणा के कुछ दिनों बाद, अनुभवी नेता राज्यसभा में जा सकते हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इन अटकलों का खंडन करते हुए संकेत दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री इस्तीफा दे सकते हैं और राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
Nitish Kumar Nomination

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित किया है, जिसमें 10 राज्यों की 37 सीटों को भरा जाएगा, क्योंकि सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने वाला है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से निर्वाचित 37 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल महीने में समाप्त हो जाएगा, जिससे नए सदस्यों के चुनाव के लिए सीटें खाली हो जाएंगी।
Rajya Sabha Nomination

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलें तेज होने के साथ ही BJP का CM बनने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आज अपना नामांकन दाखिल कर सकते है इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते है। जिससे बिहार की राजनीती गर्मा गई है और माना जा रहा है कि अब BJP का नया CM बिहार की बागडोर संभाल सकता है। इस रेस में सम्राट चौधरी,नित्यानंद राय और डॉ. दिलीप का नाम शामिल है जिन्हें बिहार का CM बनाया जा सकता है।
ALSO READ: बिहार के मोतिहारी में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 6 बच्चों की मौत, मातम में बदली होली की खुशियां






















