प्रख्यात फिल्म अभिनेता इरफान खान का निधन फिल्म जगत के लिये अपूरणीय क्षति: नीतीश कुमार

Summary :

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है।

पटना:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात फिल्म अभिनेता इरफान खान के असामयिक निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुयी है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि इरफान खान एक उत्कृष्ट एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी अभिनेता थे। भारतीय फिल्म जगत में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें पदम्श्री सम्मान से भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया था। अपने अभिनय से वे फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे।
मुख्यमंत्री ने स्व0 इरफान खान की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Ujjwal Jain